कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने पूरे परिवार और दर्जनों कर्मचारियों सहित कोरोना पॉजिटिव।

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से सरकार परेशान है। वहीं इन सबके बीच उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शनिवार को सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतपाल महाराज और उनके पूरे परिवार का सैंपल लिया था। इसके आवास पर काम करने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतपाल महाराज सहित कुल 41 लोगों के सैंपल लिए थे  जिसमें 35 लोग महराज के आवास पर कायर्रत कर्मचारी भी शामिल हैं। कर्मचारियों में भी 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सतपाल महाराज, उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। एक बेटे की रिपोर्ट पर संशय है, इसलिए उनका दोबारा सैंपल लिया जाएगा. साथ ही उनके स्टाफ के 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं और 6 की दोबारा से जांच की जाएगी। वहीं 12 स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग सतपाल महाराज के घर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सस्थागत क्वारंटाइन कर दिया है. साथ ही महाराज के परिवार को देहरादून के होटल में क्वारंटाइन किया गया है।लिहाजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY