300 का आंकड़ा पार होने को कोरोना संक्रमितो की संख्या।

0
1255

देहरादून। विश्व भर में कोरोना के कोहराम से भारत भी अछूता नही रहा,अभी तक भारत में  299 मरीज कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गए है, इसमें सर्वाधिक संख्या देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (महाराष्ट्र) में पाए गए हैं।

हालांकि सरकार ने शुरुआती दौर में ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए मेडिकल सुविधाओं में इजाफा किया है,साथ ही ब्यापक रूप से जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है, इसी क्रम में प्रधनमंत्री मोदी ने 22 मॉर्च रविवार को जनता कर्फ्यू का आहावन किया है,इसे सफल बनाने को सरकार से लेकर तमाम सामाजिक संगठन जनता से अपील कर रहें हैं।

सबसे कम मामले पांडुचेरी और चंडीगढ़ में पाए गए हैं, वंही उत्तराखण्ड में अब तक कुल 3 मामलों की पुष्टि हुई है और कुछ अन्य लोगो की जांच की गई है, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

LEAVE A REPLY