लॉकडाउन 4 में हो सकती है, जिंदगी होगी थोड़ी आसान।

अब शुरू हो सकती है टैक्सी, बस और हवाई सेवाएं।
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमणको रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो जाएगा। 18 मई से लॉकडाउन 4.0  की शुरुआत होगी। इस बार लॉकडाउन का चौथा चरण पहले के तीन चरणों से थोड़ा अलग हो सकता है । चौथे चरण में हालातों को थोड़ा और सामान्य किया जा सकता हैै। 18 मई से बहुत सी चीजों में बदलाव किया जाएगा,  इस बात का संकेत पीएम मोदी ने अपने भाषण में भी दिया था।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस हो सकती है ।
सरकार ने लॉकडाउन 3.0 में ट्रांसपोर्ट सर्विस में कुछ राहत दी थी। रेल सेवा बहाल करने के बाद अब सरकार की योजना टैक्सी, बस, विमान और मेट्रो सेवा शुरू करने की है। लॉकडाउन 4.0 में सरकार सार्वजनिक परिवहन सेवा में ढील दे सकती है। सबसे पहली राहत पब्लिक ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में दी जा सकती है ।  चिन्हित जगहों पर  टैक्सी, हवाई व बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा। नॉन-हॉटस्पॉट वाले इलाकों में कुछ शर्तों के साथ बसों को चलाना शुरू किया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान यात्रियों की क्षमता सीमित होगी। साथ ही ऑटो और टैक्सी चलाने की अनुमति भी दी जा सकती है। लेकिन, इसके लिए राज्य सरकार को इलाकों को चिन्हित करने का अधिकार होगा। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए ट्रैवल पास जरूरी होगा।

अगले हफ्ते बाद शुरू करने की तैयारी

सरकार अगले हफ्ते से घरेलू हवाई उड़ानों को शुरू कर सकती है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी। इस दौरान लॉकडाउन में ढील को लेकर प्रस्ताव मांगे गए थे। फिलहाल गृह मंत्रालय लॉकडाउन 4 की गाइडलाइंस तैयार करने में जुटा है।

LEAVE A REPLY