केदारनाथ में पुरोहितों ने किया मुख्यमंत्री का विरोध

0
519

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को केदारनाथ में पुरोहित समाज के विरोध का सामना करना पड़ा। देवस्थानम् बोर्ड से नाराज पुरोहित समाज ने उनके सामने भारी आक्रोश उगला। पुलिस प्रशासन को बीच-बचाव में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम में इन दिनों यात्रा चल रही है। यहां कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। आज यहां दर्शन करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गए। देवस्थानम बोर्ड का फैसला वापस न लिए जाने से नाराज पुरोहित समाज ने मुख्यमंत्री के यहां आने पर तीखा विरोध किया। उनका कहना था कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। हक हकूकधारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्हांेने ’देवस्थनाम बोर्ड वापस लो’ के नारे लगाए। पुलिस प्रशासन को बीच-बचाव करना पड़ा। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि कुछ दिन बाद यहां नरेंद्र मोदी के जाने का भी कार्यक्रम है। यह संभावना जताई जा रही है कि नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री श्री धामी को इसलिए भेजा गया कि हक हकूकधारी पुरोहित समाज का सरकार के प्रति अभी क्या रवैया है। जो भी हो, यह मसला संवेदनशील बनता जा रही है और सरकार को इस पर कुछ न कुछ निर्णय लेना ही पड़ेगा।

LEAVE A REPLY