कई राज्यों के गवर्नर बदले, गहलोत को कर्नाटक की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। केंद्र ने अनेक राज्यों को नए राज्यपाल दे दिए हैं। कुछ जगह फेरबदल हुए हैं। इस क्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है। हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है। मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के लिए राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। कई राज्यों में गवर्नर बदले भी गए हैं।

अब तक मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी देख रहे पीएस श्रीधरन को गोवा का गवर्नर बनाया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा भेजा गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रहे रमेश बैस को झारखंड भेजा गया है,जबकि हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा भेजा गया है।
बताया जाता है कि मोदी कैबिनेट में शीघ्र ही फेरबदल होने जा रहा है। थावरचंद गहलोत को कैबिनेट से हटाया जाना इसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है। कैबिनेट विस्तार में अनेक नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY